Uncategorized

आयुक्त ने गन्ना बुआई कर किसानों को किया प्रोत्साहित महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का दिया निर्देश

पिपराइच
गन्ना समिति पिपराइच क्षेत्र के ग्राम सभा लेहनी में ग्राम प्रधान व समिति के पूर्व चेयरमैन सत्येन्द्र कुमार सिंह के आवास पर शुक्रवार को किसान गोष्ठी आयोजित किया।
    गोष्ठी की मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर उषा पाल ने कहा कि गन्ने का मूल्य हर हफ्ते में भुगतान होने से नकदी फसल बन गया है। गन्ना ही एक ऐसी फसल है एक बार बोकर तीन साल तक फसल काट सकते हैं। गन्ने के साथ सह फसली करते हैं। सूखा व बाढ़ से भी प्रभावित नहीं होता है । अर्थात गन्ने की खेती कर किसान दोहरा लाभ कमाया जा सकता है ।   गन्ना विकास विना अब महिलाओं के सहभागिता जरूरी हो गया है । महिला सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं को जोड़ने का निर्देश दिया ।
    गन्ना प्रवंन्धक मनोज तिवारी, एस सीडीआई सुनील कुमार यादव, सचिव गोपाल प्रसाद आदि ने भी किसानों को संबोधित करते हुए चीनी मिल पिपराइच से अनुदान पर दिये जाने वाले सुविधाओं की जानकारी दी ।तथा कहा गन्ने की अधिक उपज लेने के लिए उन्नतिशील बीज 0118,14201, 98014 आदि की बुआई करते। अधिकारियों ने मिट्टी शोधन, गन्ना बुआई, सहफसली खेती, खर पतवार नियंत्रण, सिंचाई आदि की विधिवत जानकारी दी।
    इस अवसर पर गन्ना विकास के , केन यूनियन धर्मेन्द्र, राजेश,कमल , हरिनारायण, किसान जेठूसिंह ,राम अवध गुप्ता, अरविन्द,हरी ,राम मूरत आदि मौजूद रहे।
फोटो

Related Articles

Back to top button