मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा “महाशिवरात्रि पर्व” के अवसर पर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया-ब्यूरो कुशीनगर
जनपद कुशीनगर में “महाशिव रात्रि पर्व” को सभी थाना क्षेत्रों में शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित रहकर सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है। इसी क्रम में थाना तमकुहीराज एवं सेवरहीं क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा भाईचारे का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं शुभकामनायें दी गयीं। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एक साथ मिलकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सद्भाव का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा, “हम सभी भाई-बहन हैं और हमें एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। यह हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।” हिंदू समुदाय के लोगो ने मुस्लिम समुदाय के इस उदार भाव की सराहना की और कहा, इस तरह के पहल से हमारे बीच एकता और मजबूत होती है।
