महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं और भक्ति के रूप में संपन्न हुआ
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र ग्राम सभा बनरसिहां कला देवदह में बुढ़िया माई के थान पर ऐतिहासिक मेला काफी दर्शनीय रहा महा शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं स्त्रान ध्यान के बाद शिवालयों पर जाकर पूजा अर्चना में लगे रहे मेले का आयोजन भी किया गया देवदह स्थित बनरसिहा कला में बुढ़िया माई के थान पर लगा मेला काफी दर्शनीय रहा जहां कोल्हुई थाना के तरफ से प्रशाशन द्वारा काफी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया यहां खेल मजीरे के साथ भक्ति गीत पर थिरकते श्रद्धालुओं के कई टोलिया देखी गई जहां किसी अदृश्य की छाया का निवारण भी स्वत होने का अनुमान लगाया जाता हैं इस मेले में लोग अपनी मन्नतें भी बुढ़िया माई के थान पर आकर मांगते हैं मेले में ग्रामीण उपभोग की वस्तुओं के साथ गन्ना काफी मात्रा में बिकता है इस बीच सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतेजाम किया गया कही किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है
चौकी प्रभारी मुड़ली अनजली अवधेश कुमार विशवराम
सत्यनारायण गोसाई ग्राम प्रधान अमित सिंह पंकज विश्वकर्मा मजीद अहमद फैयाज अहमद सूरज गिरी आदि लोग मौजूद रहे जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर
