मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में किया गोष्ठी का आयोजन
जी न्यूज 7 अंकित दूबे

गोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह द्वारा बताया गया कि भारत में सरकार विभिन्न नीतियों, योजनाओं और विधायी उपायों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। देश महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ रहा है, जो राष्ट्रीय प्रगति में समान भागीदारी सुनिश्चित करता है। महिलाए भारत के सामाजिक -आर्थिक परिदृश्य को आकार देने, शिक्षा, स्वास्थ्य डिजिटल समावेशन और नेतृत्व की भूमिकाओं में बाधाओं का तोडने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही योजनाओं जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एनीमिया मुक्त भारत, योजनाओं के बारें में प्रकाश डाला। सरकार ने समाज के सभी वर्गों की महिलाओं के लिए मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य, पोषण और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए कई नीतिया शुरू की है।
गोष्ठी में डा0 राजीव कुमार एंव डा0 बी0सी0 पन्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें।