Uncategorized
बेटे को गोद में लेकर गंगा में कूद गया BSF जवान, 4 दिन पहले कूदी थी पत्नीये घटना किसी को भी हिला देगी. यूपी के बिजनौर जिले में एक दर्दनाक केस सामने आया है. यहां बीएसएफ जवान ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी. 4 दिन पहले (19 अगस्त) उसकी पत्नी भी नदी में कूद गई थी. उसकी बॉडी अभी तक नहीं मिली है. एक झटके में पूरा परिवार बिखर गया. 31 साल के बीएसएफ जवान राहुल बिजनौर के नजीबाबाद के वेदविहार कॉलोनी के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी ने 19 अगस्त को गंगा नदी में छलांग लगा दी थी, जिसकी तलाश अभी तक चल रही है.इस घटना के पीछे एक लव स्टोरी का भी दर्दनाक दी एंड हो गया है. दरअसल, नजीबाबाद के वेद विहार कॉलोनी में बीएसएफ जवान राहुल अपनी पत्नी मनीषा ठाकुर और बेटे प्रणव के साथ रहते थे. राहुल अहमदाबाद में तैनात थे. 5 साल पहले राहुल ने मनीषा से लव मैरिज की थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक था. तीन साल बाद बेटे प्रणव का जन्म हुआ. मार्च में राहुल छुट्टी पर घर आए थेयहां पैरालाइसिस से पीड़ित होने के बाद उन्होंने पांच महीने की छुट्टियां बढ़वा ली थीं. 19 अगस्त मंगलवार को राहुल का मनीषा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. फिर गुस्से में मनीषा बोली कि मैं बैराज से कूद कर जान दे दूंगी. इतना कहकर वह घर ने निकल गई. राहुल भी पत्नी के पीछे-पीछे निकले. राहुल ने मनीषा को आस-पास ढूंढा, लेकिन कहीं पता नहीं चला.दवा लेने के बाद वह सीधे टैक्सी से गंगा बैराज पहुंचे और बेटे को गोद में लेकर बैराज की तरफ गए. फिर दोपहर करीब 2 बजे बैराज पार कर पुलिस चौकी गए और वहां दरोगा से पत्नी के बारे में पूछा. वहां से लौटते वक्त गेट नंबर 17 से बेटे संग गंगा में छलांग लगा दी. मोबाइल फोन उन्होंने पुल पर ही छोड़ दिया.यह वही गेट नंबर 17 था, जहां से पांच दिन पहले राहुल की पत्नी मनीषा ने गंगा में कूदकर जान दे दी थी.
