Uncategorized

घुघली रेलवे स्टेशन का पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण,व्यापार मण्डल ने सौंपा ज्ञापन

घुघली जी न्यूज मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को घुघली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बताया कि यह निरीक्षण मुख्य रूप से सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे सेक्शन का निरीक्षण करते हुए रेल पटरी, समपार फाटक, सिग्नलिंग व्यवस्था, मार्ग में स्थित सभी उपकरणों और व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। साथ ही जो भी विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है तथा उन्हें शीघ्र कैसे पूर्ण किया जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इसी दौरान उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मांगों में घुघली रेलवे स्टेशन को रैक पॉइंट बनाने, सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, ढाले पर जाम की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण, स्टेशन से जुड़ी सभी सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण, रेलवे स्टेशन पर आरामगृह, सामान्य व महिला शौचालय की व्यवस्था तथा घुघली–आनंदनगर रेल लाइन परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र पूर्ण करने की मांग शामिल रही।

ज्ञापन देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश रुंगटा, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, परमेश्वर गुप्त, उपेंद्र, अनिल और रामगोपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button