Uncategorized

तेज बाइक ने महिला को मारी टक्कर, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जी न्यूज़ घुघली

महराजगंज स्थानीय शिकारपुर चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
गोरखपुर की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से अपने परिवार की दवा कराकर घर लौट रहा था।
इसी दौरान शिकारपुर चौराहे के समीप पीछे से एक कार भी आ रही थी। तभी तेज गति से गोरखपुर की दिशा में जा रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी। बाइक सवार भी असंतुलित होकर गिर गया।
भागने की फिराक में था आरोपी युवक,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और स्थानीय चौकी शिकारपुर ले गई।सूचना मिलते ही फौरन पहुंची पुलिस
घायल महिला को तुरंत सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। समाचार लिखे जाने तक महिला का इलाज जारी था।
मामला चाहे जो भी हो, लेकिन शिकारपुर चौराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं।
स्थानीय लोगों ने चौराहे पर यातायात नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button