Uncategorized

नीम का पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, महिला को जमीन पर पटककर पीटा; दो लोग ICU में भर्ती

कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहा गांव में नीम का पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो बुधवार दोपहर सामने आया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प साफ दिखाई दे रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ा भाई (जेठ) अपने छोटे भाई की पत्नी को जमीन पर पटककर लात-घूसों से मारता हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ भतीजा अपने चाचा के सीने पर बैठकर ईंट से हमला करता दिखाई दे रहा है।

इस दौरान हुई मारपीट में चाचा को गंभीर चोटें आई हैं। उनके हाथ-पैर टूट गए हैं और सीने में भी गंभीर चोट लगी है। घायल दंपती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि विवाद घर के पास लगे नीम के पेड़ को काटने को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर कोठीभार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जी न्यूज़ शैलेश कुमार

Related Articles

Back to top button