बदायूँ में गंगा में डूबे एमबीबीएस के पांच छात्रों में एक बलिया का भी
पूर -बलिया –
महाशिवरात्रि के दिन बदायूँ में गंगा स्नान करने गए एमबीबीएस अंतिम वर्ष के पाँच छात्र डूब गए। जिनमे से दो को तो बचा लिया गया लेकिन तीन छात्र गंगा में डूब गए जिनकी तलाश गोताखोरों द्वारा देर शाम तक की जाती रही। तीन डूबे हुए तीन छात्रों में से एक बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के रतसीमेहमापुर ग्राम पंचायत के दोघरा गांव निवासी पेशे से सिंचाई विभाग में इंजीनियर जयप्रकाश यादव का 24 वर्षीय पुत्र पवन प्रकाश यादव भी है। पवन प्रकाश यादव वर्ष 2019 में राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। वह अब एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र था। पवन की माता सुमन यादव गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत हैं। पवन से छोटा भाई तनय प्रकाश यादव एमए का छात्र है जबकि बहन वंदना गांव पर ही रहकर पढ़ाई करती है। आज शिवरात्रि के दिन गांव से पूरा परिवार मऊ जनपद पूजा करने गया था।जहां परिजनों को सूचना मिली तो वो वही से बदायूँ के लिए रवाना हो गए। पवन प्रकाश के मौत से पूरा गांव मर्माहत है। ग्रामीण बताते हैं कि वह काफी मिलनसार और पढ़ने में मेधावी था।