Uncategorized
थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा षड़यंत्र के तहत हमला करने के आरोप में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.02.2023 को थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम के द्वारा मु0अ0सं0 64/2023 धारा 323,325,326,506,34 भादवि0 से संबंधित वांछित चल रहे अभियुक्त विराज ठाकुर पुत्र रामचन्दर ठाकुर साकिन जंगल घोरठ थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद आला जरब कुल्हाडी की बरामदगी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 64/2023 धारा 323,325,326,506,34 भादवि0
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त-
विराज ठाकुर पुत्र रामचन्दर ठाकुर साकिन जंगल घोरठ थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर
विवरण बरामदगी-
एक अदद आला जरब कुल्हाडी
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।
- व0उ0नि0 श्री गिरधारी यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।
- उ0नि0 श्री रोमेश कुमार थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।
- उ0नि0 श्री अभिषेक सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।
- का0 वरूण यादव थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।
- का0 अजीत सिंह थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।
- म0का0 साध्वी दूबे थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर।