Uncategorized
तान्या किन्नर पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपित को घघसरा पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने दबोचा
उपसम्पादक सुशील मद्धेशिया

सहजनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिठुआखोर मार्ग पर बीते 19 मार्च को किन्नर तान्या पर तमंचे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था,पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था और आरोपितों की तलाश कर रही थी। की शनिवार लगभग 11.00 बजे मुखबिर की सूचना पर घघसरा पुलिस टीम ने मुख्य आरोपित राम करन उर्फ प्रिया किन्नर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।