Uncategorized

बलिया—-बोलेरो मैजिक के आमने सामने टक्कर में तीन गंभीर —-

नगरा, बलिया नगरा रसड़ा मार्ग के सोनापाली चट्टी पर गुरुवार की सुबह बोलेरो व टाटा मैजिक के आमने सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा रसड़ा मार्ग पर नगरा के तरफ से टाटा मैजिक जा रही थी। अभी मैजिक सोनापाली मोड़ पर पहुंची थी कि खरुआव के तरफ से आ रही बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों वाहनों में सवार 30 वर्षीय अर्जुन राजभर निवासी देवरिया तथा 25 वर्षीय प्रमोद कुमार व 30 वर्षीय मुकेश चौहान निवासी जनपद गाजीपुर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाए, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

           संवादाता
     रुद्रेश कुमार शर्मा
     G News Beaur 
       chief Ballia

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button