Uncategorized

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात

विकाश तिवारी की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। इस अवसर पर पिपराइच में स्थानीय विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के साथ इसे लाइव सुना।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात के जरिए जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस तरह से कोई प्रधानमंत्री जनता से सीधे संवाद स्थापित कर देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों से जुड़ने का काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर बहुत से स्वाबलंबी बने हैं तथा बहुत से लोगों को रोजगार दे रहे हैं ।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिपराइच आनन्द शाही, प्रमुख जनार्दन जायसवाल, संघर्षमणि उपाध्याय, संजय मद्धेशिया, नरेन्द्र सिंह, लव सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button