Uncategorized
चौराहे पर चेकिंग अभियान, 15 बाइक चालान:बिना हेलमेट ट्रिपल सवारी पर कार्रवाई, यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
घुघली बारीगांव चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान जखीरा चौकी क्षेत्र के बुधवार पांच बजें लगभग बारीगांव चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 बाईको का चालान किया गया


अभियान के तहत बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और अधूरे कागजात वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। उन्हें सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया।
जखीरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाना है। ऐसे चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
जी न्यूज़ घुघली