भारतीय लोक नायक पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संम्पन्न
जनहित का मुद्दा रहा चर्चा का केन्द्र

भारतीय लोक नायक पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ताओं के द्वारा कुशीनगर में एक बैठक की गई जिसमें समाज के अन्दर फैल रहे विद्धवेस एवं देश के अन्दर ब्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं चरम सीमा पर ब्याप्त महगाई को लेकर सरकार को निशाना बनाया गया और आगामी लोकसभा के चुनाव में कुशीनगर से अपने प्रत्यासी को मैदान में उतारने की घोषणा की गई।
उल्लेखनीय है कि उक्त अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शाह एवं राष्ट्रीय महासचिव राजकिशोर पाण्डेय ने अधिवेशन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश को गुण्डाराज ,भ्र्ष्टाचार, मुक्त देश बनाना है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाना है
और देश को सम्प्रदायिक शक्तियों से बचाना पार्टी की प्राथमिकता में शामिल है वही पार्टी के इन पदाधिकारियों के द्वारा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुनील स्वराज को आगामी लोकसभा के चुनाव में कुशीनगर से प्रत्यासी बनाये जाने की घोषणा की गई जिसका लोगो के द्वारा सबकी सहमति से समर्थन किया गया इस मौके पर डॉक्टर कुलदीप मिश्रा चेयरमैन राष्ट्रीय मानवाधिकार असोसिएशन संगठन,राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा प्रकोष्ट धीरन तिवारी, मुस्लिम महासभा प्रकोष्ट प्रदेश अध्य्क्ष मोहम्मद अरशद, उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जहां कार्यक्रम के संचालन सुनीलः स्वराज के द्वारा किया गया
राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर