Uncategorized

सफाईकर्मी की पिटाई पर हाटा में प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

राहुल विश्वकर्मा
जिला संवाददाता कुशीनगर

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर-1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी अरुण कुमार के साथ मारपीट के विरोध में रविवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि नाली सफाई के दौरान भोलू नामक व्यक्ति ने झाड़ू लगाने को लेकर विवाद किया और डंडे से हमला कर सफाईकर्मी को घायल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। हाटा कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button