Uncategorized

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जखीरा चौकी अंतर्गत ग्राम पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव सड़क किनारे साइकिल से जा रहे व्यक्ति को अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रामधनी गुप्ता (60) पुत्र स्वर्गीय मूरत निवासी बारीगांव बिल्लर टोला सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे मुख्य सड़क पर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया वही घर वालों को रो रो को बुरा हाल

घुघली थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
जी न्यूज़ घुघली

Related Articles

Back to top button