Uncategorized

धूसा के हरिहर प्रसाद नहीं कर पा रहे खेती किसानी

दीनदयाल पाण्डेय
मंडल क्राइम ब्यूरो
गोरखपुर

  मझौली राज/सलेमपुर (देवरिया)। नगर पंचायत मझौली राज के वार्ड न.1 मे 18 महीने से आंधी पानी से बिजली का एक पोल टूटा पड़ा है जिससे वहां के हरिहर प्रसाद अपने खेत में खेती किसानी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विभाग के जेई और एई को इस संबंध में एक शिकायती पत्र भी दिया था जिसमें पोल को सही करने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने से हरिहर अपनी जमीन अपने खेत में खेती किसानी नहीं कर पा रहे हैं। उनके सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। आपको बताते चले मझौली राज नगर पंचायत के जेई और कार्यवाह अध्यक्ष को पत्र लिखा भी गया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायतकर्ता को अपनी जमीन मे बड़ी अनहोनी का डर है। उनका कहना है कि मैं अपनी जमीन मे खेती नहीं कर पा रहा हूं जिससे मानसिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनका प्रश्न है कि क्या नगर पंचायत मझौली राज मे मेरी शिकायत का समाधान करने वाला कोई है या नहीं है?

Related Articles

Back to top button