Uncategorized
नदी किनारे मिला बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस
घुघली थाना क्षेत्र में महराजगंज-कुशीनगर बॉर्डर पर स्थित टेड़वा गांव के पास शनिवार को नदी किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के घघरूआ खण्डेसर निवासी रियाजुद्दीन अंसारी (पुत्र हफीजुल्लाह) के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराता देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है जी न्यूज़ घुघली
