नाबालिग बहन ने भाई के पेट में कैंची से हमला , हालत गंभीर
घुघली थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली गांव में रविवार को घरेलू विवाद के दौरान एक नाबालिग बहन द्वारा अपने भाई पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है।इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलपुर पटखौली निवासी 26 वर्षीय अखिलेश सिंह पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर का अपनी नाबालिग सौतेली बहन से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश अपनी मां रिंकी देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसकी बहन बीच-बचाव करने पहुंची।
बीच-बचाव के दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में आकर नाबालिग बहन ने कैंची से अखिलेश के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जखीरा चौकी प्रभारी आशुतोष पाठक ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।
जी न्यूज़ घुघली