Uncategorized
बलिया- भरौली से बलिया जा रही आटो के नरही थाना के समीप पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल।
सवारी भरकर NH31 पर भरौली से बलिया जा रही ऑटो के नरही थाना समीप बिलरिया मे पलटने से चितबड़ागांव निवासी ओम प्रकाश की मौत हो गई तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए।जिसमे एक गाजीपुर जिले की महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरही ले जाया गया जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया गया।
संवाददाता – दिनेश यादव। जी न्यूज बलिया