Uncategorized

G न्यूज घुघलीजनपद कुशीनगर-

दिनांक-07.10.2023

थाना रामकोला पुलिस द्वारा 01किग्रा0 350 ग्राम अवैध गांजा ( कुल कीमत लगभग 27 हजार रुपये) के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्य पदार्थों की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.10.2023 को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम के द्वारा अभियक्त वकील सिंह पुत्र स्व0 रामबली सिंह साकिन कठहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को 01किग्रा0 350 ग्राम अवैध गांजा ( कुल कीमत लगभग 27 हजार रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 401/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 401/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त-
वकील सिंह पुत्र स्व0 रामबली सिंह साकिन कठहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार

बरामदगी का विवरण-
01 किग्रा 350 ग्राम अवैध गांजा

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 मनोज वर्मा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
  2. का0 मानवेन्द्र यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
  3. का0 रवीन्द्र यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
  4. का0 प्रेमचन्द्र यादव थाना रामकोला जनपद कुशीनगर
  5. का0 रोशन त्रिपाठी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर G न्यूज रिपोर्टर कृष्णा सपहा
    जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button