थाना सिकरारा पुलिस द्वारा लूट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिकरारा राजा राम द्विवेदी के नेतृत्व में 27 अक्टूबर को मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 198/2023 धारा 392 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर में संबंधित वांछित अभियुक्त संजीव कुमार गौतम पुत्र पारसनाथ गौतम निवासी ग्राम बीरभानपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर को जाम बार्डर से गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
संजीव कुमार गौतम पुत्र पारसनाथ गौतम निवासी ग्राम बीरभानपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.थानाध्यक्ष राजा राम द्विवेदी थाना सिकरारा जौनपुर ।
2.उ0नि0 हैदर अली थाना सिकरारा, जौनपुर ।
3.हे0का0 विनोद यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4.का0 रोहित यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।