Uncategorized
बलिया खबर : 267 लोगो को स्वास्थ परिक्षण कर दी गई निशुल्क दवाइया
बलिया के रसड़ा में टीकादवरी नगपुरा में चिकित्सा व्यवसाय नहीं अपितु मानवता की सेवा का परम आदर्श माध्यम है | इसी आदर्श सेवा भावना के साथ सभी चिकित्सको को मरीज की सेवा करनी चाहिए | पूर्व सैनिक संगठन चिलकहर की ओर से टीकादवरी नगपुरा में रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ शिविर समारोह आयोजित करते हुए संगठन के अध्यक्ष महात्मा सिंह ने उपयुक्त बातें कही |
इसके पूर्व उन्होंने वेदांता हॉस्पिटल आजमगढ़ के चिकित्सकीय टीम के साथ पौधा रोपण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया | इस स्वास्थ शिविर में 267 लोगो का नि:शुल्क इसीजी, शुगर, ब्लडप्रेशर, फिजियोथेरैपी आदि की जांच करके उन्हे प्रदान की गई | इस मौके पर सर्व समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष रणजीत सिंह, पपपुजी सहित गिरीश सिंह, राधेश्याम,मुन्ना सिंह, राजशेखर सिंह, आलोक सिंह, नवीन सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

नीतिश यादव
जी न्यूज संवाददाता
बलिया