Uncategorized

कुशीनगरबाइकों की आमने सामने की टक्कर में बिहार निवासी दो की मौत

कुशीनगर।तमकुहीराज थाना क्षेत्र में सेवरही टड़वा मोड़ मार्ग पर स्थित दाहूगंज बाजार के दक्षिण तरफ शनिवार की देर शाम को दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर में बिहार निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल को सीएचसी तमकुही ले जाया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि घायल व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया।

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विक्रमपुर ग्राम सभा निवासी शिव पूजन सिंह 60 वर्ष पुत्र रामवृक्ष सिंह शनिवार को गोपालगंज जिले के खलवां गांव निवासी कृष्णा चौहान 35 वर्ष पुत्र बृज बिहारी के साथ बाजार करने के लिए तमकुही गए थे। बाजार कर दोनों लोग बाइक से अपने घर को वापस जा रहे थे। अभी दोनों लोग दाहूगंज बाजार पहुंचे थे कि सामने से एक तेज आती बाइक से आमने सामने का टक्कर हो गयी। हादसे को लेकर मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। भीड़ से किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कृष्ण चौहान का मौके पर ही मृत हो गयी थी। पुलिस ने दूसरे घायल को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया। वहां पहुंचने पर घायल का जांच कर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिव पूजन सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मृतक बिहार निवासी हैं। एक बाइक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा

दीनदयाल पाण्डेय
जिला क्राइम रिपोर्टर कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button