Uncategorized

भारतीय नेवी के आठ पूर्व सैनिकों को कतर से रिहाई,

बता दें कि डहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज एक प्राइवेट कंपनी है, जो कतरी सेना के जवानों को ट्रेनिंग और इससे जुड़ी मदद प्रदान करती है. जिन आठ पूर्व अफसरों को पकड़ा गया था उनमें रिटायर्ड कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश शामिल थे,
कतर से भारत लौटे एक पूर्व अफसर ने कहा,हमने भारत वापस आने के लिए लगभग 18 महीने तक इंतजार किया. हम PM मोदी के बेहद आभारी हैं. ये उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप और कतर के साथ उनके समीकरण के बगैर संभव नहीं होता. हम भारत सरकार द्वारा की गई हर कोशिश के लिए तहे दिल से आभारी हैं,बाकी अफसरों ने भी भारत सरकार और PM मोदी को धन्यवाद किया है,कतर ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को रिहा किया जो उसकी हिरासत में थे, उनमें से सात भारत लौट आए हैं। कतर से लौटे पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया।
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता – सिकन्दरपुर, बलिया)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button