कुशीनगर:–एकदिवसीय रामचरित्र मानस पाठ का हुआ आयोजन
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर बगहा टोला साहबगंज स्थित एस० डी० सेंट्रल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा एवं भारत की गौरवसाली परंपरा की एक कड़ी से जोड़ने के लिए एक दिवसीय रामचरित मानस पाठ आयोजित हुआ।


मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कथावाचक शिवनाथ पाण्डेय ने कहा कि भगवान श्री राम ने कभी भी समाज के विरुद्ध कार्य नहीं किया
वह अपने माता-पिता के आज्ञाकारी पुत्र थे आज्ञाकारी होने का गुण बताते हुए उन्होंने कहा कि पिता के कहने पर भगवान ने 14 वर्ष के वनवास को भी स्वीकार कर लिया जब वन में गए तो माता सीता का रावण ने हरण कर लिया जंगल के बंदरों वह जानवरों के सहयोग से प्रभु ने महाबली रावण का अंत किया उन्होंने कहा कि बाल के साथ धैर्य की बहुत जरूरत है मानव जीवन में चरित्र का होना बेहद आवश्यक है। माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है जो व्यक्ति शारीरिक — मानसिक रूप से मजबूत होगा वही एक सफल नागरिक बनकर देश के विकास में सहयोग करेगा।
इस दौरान विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं रितु मद्धेशिया ,गुड्डन गुप्ता, सना खातून ,संजना प्रसाद ,खुशी शर्मा, शालू पासवान, रेखा मद्धेशिया, प्रिया तिवारी ,मधु यादव,शुभम,हिरदेश साहनी प्रधानाचार्य विवेक कुमार पांडेय,अनिल कुशवाहा,जगदीश प्रसाद तिवारी,दीनदयाल पाण्डेय,रविशंकर पाण्डेय, विश्वनाथ मिश्रा,पूजा प्रसाद,डॉली पाण्डेय,राधिका पाण्डेय,माया कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।