Uncategorized

G न्यूज़ घुघली जनपद कुशीनगर-

दिनांक-23.02.2024

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस सेल श्री प्रमोद कुमार का जनपद कुशीनगर से गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर आयोजित किया गया विदाई समारोह कार्यक्रम-

आज दिनांक 23.02.2024 को पुलिस कार्यालय सभागार कुशीनगर में निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस सेल श्री प्रमोद कुमार का जनपद कुशीनगर से गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा जनपद से स्थानांतरित होने पर श्री प्रमोद कुमार को माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया गया तथा जनपद में नियुक्ति के दौरान उनके द्वारा किये गये कार्यो की भूरि-भूरि सराहना करते हुए शुभकामना दी गयी।

विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री अभिनव त्यागी, प्रतिसार निरीक्षक श्री रुपेश कुमार, पी0आर0ओ0 तथा कार्यालय के समस्त प्रभारी/पुलिसकर्मीगण द्वारा भी माल्यार्पण कर शुभकामना दी गयी।।

G न्यूज़ रिपोर्टर कृष्णा जायसवाल सपहा
जनपद कुशीनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button