*कुशीनगर*रामकोला थाना के अंतर्गत साहबगंज चौराहे पर पलट गया गन्ने से लदा ट्रेलर
आपको बता दें कप्तानगंज की तरफ से जा रहा है गन्ने से लदा ट्रेलर साहबगंज चौराहे पर पलट गया आने जाने वाले राहगीरों का कहना है की एक मारुति कार को बचाने के चक्कर में पलटी मार दिया आसपास के लोगों से पता चला कि इस हादसे में कई लोगों की बाल बाल जान बच गया जिसमें किसी को खरोच तक नहीं आया बताया जाता है कि बिहार से मजदूरी करने वाला व्यक्ति जो साहबगंज चौराहे पर ठेला लगाकर गोलगप्पे बेच रहा था इस हादसे में उसकी बाल बाल जान तो बच गई लेकिन उसका ठेला इस ट्रेलर के नीचे आ गया यह पहली घटना नहीं है गन्ना माफियाओं का इतना आतंक बढ़ गया है की आए दिन कहीं ना कहीं हादसा होता रहता है और प्रशासन मौन बैठी है मिल प्राइवेट हो या सरकारी हो गन्ना माफियाओं का दबदबा हर मिल पर रहता है हर साल सैकड़ो लोगों का जान इस गन्ना माफियाओं की ट्रैक्टर ट्राली से मौत हो जाती है आपको बता दें मिश्रौली रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन गाना माफियाओं का आतंक देखने को मिलता है रोजाना वहां जाम लगा रहता है जिससे आने-जाने वालों को काफी भीड़ और जाम का सामना करना पड़ता है इसी तरह बोदरवार में गन्ना माफियाओं का आतंक ईतना बढ़ गया है की रोजाना घंटों लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है लोगों का कहना है कि हर साल हम इन जाम का सामना करना पड़ता है और ना ही किसी नेता का ध्यान है और ना ही प्रशासन का
G NEWS KUSHINAGAR
*फरियाद मालिक रिपोर्टर* ✍️✍️✍️

