राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन का मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा कैंप: हजारों लोगों ने कराई जांच,
ग्राम पंचायत पुर में लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण अंतर्गत
राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन का निःशुक्ल दवा का वितरण और जांच का कैंप लगाया गया।
सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लोकसभा सलेमपुर में राजेश सिंह दयाल फाउंडेंसन द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरंतर एक मिनी अस्पताल जैसा स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें हजारों लोग अपना स्वास्थ्य चेकअप कराकर लाभ ले रहे हैं। शनिवार को बलिया के सलेमपुर लोकसभा, सिकन्दरपुर के ग्राम पंचायत पुर में राजेश सिंह दयाल फाउंडेंसन द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में हजारों की संख्या में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण लखनऊ से आयी चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें अलग – अलग विभागीय चिकित्सक जैसे – ह्रदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल(child ) चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, श्वसन रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ के विद्वान डॉक्टर की उपस्थिति रही।
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता – सिकन्दरपुर, बलिया)
