Uncategorized

भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ किया संवादप्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 10 वे पायदान से 5 वे पायदान पर आ गया है।अगले एक डेढ़ साल में हम तीसरे पायदान होंगे- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन

अनिल गुप्ता रिपोर्टर घुघुली महाराजगंज

नगर के राज विलास होटल एंड रिसोर्ट में भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को संवाद किया।जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन और वन्देमातरम के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 10 वे पायदान से 5 वे पायदान पर आ गया है।अगले एक डेढ़ साल में हम तीसरे पायदान होंगे।

उन्होंने कहा कि जिस देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है उस देश के लोगो का जीवन स्तर भी बेहतर होता है।देश की बेहतर अर्थव्यवस्था से सभी को लाभ होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहली सरकार है मोदी जी के नेतृत्व में जो जनता की सुनती है फिर योजनाये बनाकर पात्रों तक पहुचाने का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दूर दृष्टि के साथ काम करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे साथी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी काफी सीनियर है मुझसे। कई बार उन्होंने मुझे महाराजगंज आने का निमंत्रण दिया। मैं टालती रही पर इस बार मैं उनके आग्रह को टाल नही सकी। उन्होंने कहा कि पंकज जी के कारण हमें बहुत परिश्रम नही करना पड़ता। काफी सहयोग मिलता है।

केंद्रीय मंत्री ने विधायको की भी सराहना करते हुए कहा कि हमारे विधायक गण भी क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहते है। अंत मे केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि अब हम चिनाव में जा रहे है। हम सबको प्रयास करना होगा कि पोलिंग के दिन पहले मतदान कर अपने सभी जानने वाले ,मित्रो,शुभचिंतकों, रिश्तेदारों को भी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करे।इसके पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्वागत करते हुए कहा कि मेरे एक बार के निवेदन को आने स्वीकार किया।
आज़ादी के बाद से पहली बार केंद्रीय वित्त मंत्री जी का आगमन जनपद में हुआ ।हम आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते है। आपने जनपद को 28 घण्टे दिए है। यह गर्व का विषय है कि देश मे 6 वी बार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री जी का आशीर्वाद आज हमारे कार्यकर्ताओ को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमे छोटे से छोटा कार्यकर्ता पार्टी का कार्य करते हुए पार्टी के उच्च पदों तक पहुच सकता है,जिसका जीत जागता उदाहरण हमारी केंद्रीय वित्त मंत्री जी स्वयं है।क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भी स्वागत करते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद आज हमारे जनपद के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो रहा है केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी के प्रयास से।हम जनपद के प्रत्येक कार्यकर्ता के तरफ से आपका स्वागत करते है।
जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने भी केंद्रीय वित्त मंत्री का स्वागत किया।इसके पूर्व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने काष्ठ कुर्सी भेट किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौज्जिया ने शाल भेट किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,पनियरा नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश जायसवाल, प्रमुख धीरू सिंह ,प्रमुख राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, आनंद शंकर वर्मा, वेद शुक्ला, राकेश मधेशिया,इंजी विवेक गुप्ता आदि लोगो ने बुके देकर वित्त मंत्री का स्वागत किया।
स्वागत करने वालो में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी ,पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता,अरुण शुक्ला, जिले प्रभारी अच्छे लाल गुप्ता,राम जियावन मौर्य ने भी स्वागत किया। वित्त मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल और सहयोगियों ने पुष्प वर्षा कर वित्त मंत्री का स्वागत किया।इस अवसर पर निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सैकडो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली।

केंद्रीय मंत्री ने पट्टा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्गा प्रसाद गुप्त,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह,अमरनाथ पटेल,रामाज्ञा निषाद, दुर्गा अग्रहरी, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल,संजय वर्मा,प्रदीप सिंह, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, अशोक तिवारी,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी सहित सभी मोर्चो के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button