भाजपा शिकारपुर मंडल के शक्ति केंद्र खेमपिपरा के ग्राम सवना मे बैठक सम्पन हुई17/4/24
महराजगंज / भारतीय जनता पार्टी शिकारपुर मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र खेम पिपरा की बैठक ग्राम पंचायत सवना मे काली स्थान के पास हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी शिकारपुर मंडल के संयोजक विजय कुमार गौड़ ने किया बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शंभू नाथ वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं चल रही है उसमें सभी वर्गों को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो नारा दिया है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सब का विश्वास के साथ कार्य किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी शिकारपुर मंडल के प्रभारी अब्दुल कलाम ने कहा कि जिन माताओ और बहनों को लकड़ी पर खाना पकाते समयआँख मे धुँआ लगता था उससे छुटकारा पाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने उज्जवला गैस के अंतर्गत फ्री में गैस माताओ और बहनों को दिया
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र खेम पिपरा के संयोजक चेतन वर्मा शक्ति केंद्र के प्रभारी जगजीवन कनौजिया बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख एवं बूथ कार्यकारिणी सदस्य शिवनाथ राय गोविंद प्रसाद प्रमोद राय राम सकल विश्वकर्मा रमेश चौधरी जितेंद्र यादव ज्ञानती देवी चंदा देवी उषा देवी सहित ग्राम पंचायत के बहुत से ग्रामीण एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे
