Uncategorized

कुशीनगर सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

दीनदयाल पाण्डेय
जिला अपराध संवाददाता कुशीनगर

पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटा टोला बलडीहा गांव निवासी 57 वर्षीय रामविलास विश्वकर्मा सोमवार की देर शाम को पैदल घर जा रहे थे। अभी वह गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी तेज लगी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने हाटा सीएचसी पर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घर वाले अभी तहरीर नहीं दिए हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। हादसे में अधेड़ की मौत के बाद घर वालों में चीख-पुकार मच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button