प्रेस विज्ञप्ति थाना सिंगरामऊ जनपद – जौनपुरसीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा फोन बरामद कर सुपुर्द किया गया ।
श्री अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों व गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर महोदय के कुशल मार्ग दर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में मुझ थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर नियुक्त सीसीटीएनएस प्रभारी कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए अंकित कुमार श्रीवास्तव द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से आवेदक श्री राकेश कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 दूधनाथ पाण्डेय निवासी रमगढ़ा पोस्ट पूरे धनी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ का मोबाइल जो दिनांक 25.06.2023 को सिंघावल थाना सिंगरामऊ जौनपुर से गुम हो गया था जिसके पश्चात आवेदक द्वारा दिनांक 11.08.2023 को थाने पर सूचना दिया गया जिसके पश्चात आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदक के गुमशुदा मोबाइल सैमसंग ग्लैक्सी ए21 कीमत करीब 15,500 को आज दिनांक 20.04.2024 को बरामद करते हुए आवेदक श्री राकेश कुमार पाण्डेय को सुपुर्द किया गया । श्री राकेश पाण्डेय उपरोक्त द्वारा मोबाइल मिलने के पश्चात थाना सिंगरामऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

बरामद मोबाइल का विवरण
सैमसंग ग्लैक्सी ए21 कीमत करीब 15,500 रुपये ।
बरामदगी करने वाली टीम
1- थानाध्यक्ष श्री तरुन श्रीवास्तव थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर
2- कम्प्यू0 आपरेटर ग्रेड-ए अंकित कुमार श्रीवास्तव (CCTNS) थाना सिंगरामऊ जौनपुर
3- का0 नौशाद हुसैन थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर
4- का0 अरविन्द कुमार मिश्र थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर
थानाध्यक्ष
थाना सिंगरामऊ
जनपद जौनपुर