डी०एस० मेमोरियल इंटर कॉलेज,रतसर, बलिया। अंकुश गुप्ता (जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया ) अपने सजगअनुशासन,
सहजअध्यापन एवं कुशल प्रबंधन केलिए ख्यातिप्राप्त संस्थान डी०एस० मेमोरियल इंटर कॉलेज,रतसर, बलिया ने यूपी बोर्ड द्वारा घोषित- हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाफल- 2024 मे विद्यालय का रिजल्ट शत- प्रतिशत रहा है! इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में नीतीश कुमार ने 500 में 462 अंक, श्रुति गुप्ता ने 456 अंक एवं मुस्कान ने 452 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम जनपद में रोशन किया है। इसी प्रकार हाई स्कूल के घोषित परीक्षा फल में कुमारी अनुष्का यादव ने 600 में 547 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आकाश यादव ने 544 अर्जित कर द्वितीय स्थान एवं रागिनी कुमारी ने 542 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस संस्थान ने प्रारंभ से ही अपने कर्तव्य का प्रति सजग रहते हुए समाज में एक आदर्श स्थापित किया है एवं आशा करता है यह सभी होनहार छात्र आगे चलकर इसी तरह भविष्य में भी हम सबको गौरवान्वित करते रहेंगे।
