Uncategorized

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव में बीती रात को 35वर्षीय युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या।मुंडेरवा।

दिवंगत हरिकांत पुत्र भाष्कर निवासी रामपुर रेवती थाना मुंडेरवा फेरी का काम करता था।
बीती रात को घर के बाहर तख्ते पर सो रहे दिवंगत के पास फोन पर किसी ने उसके भाई के चाय की दुकान पर देर रात मिलने बुलाया ।वहाँ पहुँचने पर पहले से ही वहाँ बैठे तीन लोगो द्वारा बाइक पर बैठाकर गांव से पूर्व एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह सीवान मे ले गये थे।
वहा पर उन लोगो द्वारा दिवंगत के हाथ पैर बाध कर मार पीट की और गला रेत कर मरणासन्न समझ कर वहां से फरार हो गए।दिवंगत किसी तरह घर आया और परिवार वाले जिला चिकित्सालय ले गये जहाँ उसकी मौत हो गई।

दिवंगत ने मरने से पहले घटना मे शामिल तीन लोगों की संख्या बताया है,किंतु गला कटने से नाम नही स्पष्ट हो सका।
रात मे ही मुंडेरवा पुलिस और पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे जांच पड़ताल की।
वही घटना स्थल से चाकू,रस्सी व कुछ अन्य सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।

दिवंगत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
वह अपने पीछे पत्नी गुंजा देवी पुत्र अभय व तीन पुत्रिया काजल,आँचल व अनन्या को छोड़ गया है।
परिजनों ने मुंडेरवा पुलिस पर मामले को हल्के में लेने का लगाया आरोप
वही परिजनो का मुंडेरवा पुलिस पर मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
दिवंगत के भाई सुशील ने बताया कि पुलिस द्वारा रात्रि गस्त पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुंडेरवा पुलिस द्वारा रात्रि में ग्रामीण क्षेत्रों में रेगुलर पेट्रोलिंग न कर कभी कभार कर केवल खाना पूर्ति की जाती हैं।अगर सही से पेट्रोलिंग की जाती तो इस तरह की घटना नही होती ।
घटना का होना कही न कही मुंडेरवा पुलिस की रात्रि गस्त संदिग्ध मान रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button