Uncategorized
मंडल प्रभारी विकास कुमार अग्रहरी खास रिपोर्ट बस्ती
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना हर्रैया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओ.पी.सिंह द्वारा थाना हर्रैया का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना,CCTNS,हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर अभिलेखो के उचित रख-रखाव व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक हर्रैया को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष – 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से अनुपालन एवं चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश- निर्देश से अवगत कराया गया तथा चुनाव सकुशल शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।