थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा गुम हुई मोबाइल को ढूंढकर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया ।
अंकित दूबे (ब्यूरो चीफ) जौनपुर

अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर महोदय के कुशल मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सिंगरामऊ पर नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड –ए अंकित कुमार श्रीवास्तव द्वारा सीईआईआर के माध्यम से दिनांक 20.04.2024 को ग्राम कुधुआं में खोया INFINIX मोबाइल 16 जीबी 256 जीबी स्टोरेज जिसकी कीमत करीब 17000/- रु को सीईआईआर के माध्यम से बरामदगी करते हुए मोबाइल स्वामी श्री रंजीत निषाद पुत्र अजय निषाद निवासी सोनावां थाना चांदा सुल्तानपुर को सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाकर रंजीत निषाद पुत्र अजय निषाद द्वारा थाना सिंगरामऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।
बरामदगी करने वाली टीम –
1- थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ।
2- कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए अंकित कुमार श्रीवास्तव
(सीसीटीएनएस प्रभारी थाना सिंगरामऊ)