जिलाधिकारी जौनपुर रविंद्र कुमार मंदार की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारी के संबंध में बैठक मीटिंग हाल में संपन्न हुई
अंकित दूबे ( ब्यूरो चीफ)जौनपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी जौनपुर रविंद्र कुमार मंदार की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारी को लेकर बैठक मीटिंग हाल में संपन्न हुई
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 4 जून को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन भवन में की जाएगी उन्होंने इसके संबंध में समय से सारी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए
जिला विकास अधिकारी बीके यादव परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी और बीएससी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया की कार्मिकों की नियुक्ति एवं डेप्लॉयमेंट और प्रशिक्षण कार्य को समय से पूर्ण किया जाए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना शांतिपूर्ण एवं सकुशल कराए जाने हेतु सभी ए आर ओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही मतगणना में लगे बी आर सी को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साइन तेजा सिलम उप निर्वाचन अधिकारी राम अच्छेबर चौहान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर,नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह आदि अधिकारी गण मौजूद रहे