बलिया में पुलिस पर युवक से मारपीट का आरोप : एसपी से न्याय की गुहार लगाई,बोला उपनिरीक्षक के थपड़ से कान का पर्दा फटा
बलिया के नगरा स्थानीय थाना क्षेत्र के एक दलित युवक ने पुलिस पर कमरे मे बंद करके मारपीट का आरोप लगाया है आरोप है कि मार से कान का पर्दा फट गया | आरोपी ने एसपी से कारवाही की मांग की|
नगरा थाना क्षेत्र के तुकय दौलतपुर निवासी विनय कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के लोगो से जमीन विवाद चल रहा था मामला कोर्ट में है | 27 जून को थाने का एक दीवान बिना कारण के उसे और उसके चाचा हरिंद्र राम को थाने बुलाकर थाने में बैठा दिये| कुछ देर बाद एक उपनिरीक्षक और दीवान कंप्यूटर कक्ष में बुलाए और विवाद का वजह पूछने लगे| पीड़ित द्वारा भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कहने पर उपनिरीक्षक व दीवान कक्ष का दरवाजा बंद कर भद्दी भद्दी जाती सूचक गाली देने लगे| इसके साथ पट्टे और थपड़ से मुझे मारने लगे |आरोप है कि दीवान के कान के पास कई थपड़ मारने से कान के पास असहनीय दर्द और सनसनाहट शुरू हो गई| युवक को 28 जून को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सक ने बताया कि कान का पर्दा फट गया है |
पीड़ित युवक ने शिकायती पत्र सौंप कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई

जी न्यूज़ संवादाता
नीतिश यादव की रिपोर्ट
रसड़ा बलिया