Uncategorized

बलिया : दवा लेकर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर युवक की मौत।

    अंकुश गुप्ता 

( जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)। बलिया-छपरा रेल खंड पर स्थित सहतवार थाना क्षेत्र के आसमान ठोठा गांव के सामने ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त आसमान ठोठा निवासी गुड्डू (45) पुत्र बेनीमाधव चौहान के रुप में हुई। गुड्डू की मौत की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि गुड्डू कुछ मानसिक रूप से कमजोर था। गुरुवार को ट्रैक की ओर से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रेन से कटा हुआ शव देख शोर मचाया। लोगों की भीड़ ने शव की शिनाख्त आसमान ठोठा निवासी गुड्डू पुत्र बेनीमाधव चौहान के रूप में की। सूचना मिलते ही घर के लोगों में कोहराम मच गया।

मृतक गुड्डू के तीन लड़के हैं। गुड्डू के बड़े लड़का दीपक ने बताया कि पिताजी बुधवार को दवा कराने के लिए छपरा गये थे। गुरुवार की सुबह उधर से सियालदह एक्सप्रेस से लौट रहे थे, तभी यह घटना घटित हो गयी। यह घटना कैसे घटी बताया नहीं जा सकता। सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button