Uncategorized

ख़बर बलिया । हाथ देकर बाइक रोकी, नाम पूछा और युवक को बदमाशों ने मार दी गोली।

अमरजीत यादव 

( जी न्यूज़ संवाददाता, बलिया)। बैरिया, बलिया : तगादा करने जा रहे 24 वर्षीय फल व्यवसायी को हमलावरों ने गोली मार दी। घायल युवक के साथी ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने फल व्यवसायी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पुत्र श्यामसुन्दर गोंड (निवासी बैरिया) फल का थोक व्यवसाय करता है। क्षेत्र के बाजारों में खुदरा दुकानदारों को फल सप्लाई करता है। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे अपने किसी साथी के साथ बाइक से फल का तगादा करने दोकटी बाजार जा रहा था। सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा बाबा कुटी के समीप अज्ञात हमलावरों ने राकेश को हाथ देकर रोकने का इशारा किया। राकेश ने बाइक रोका, तब तक हमलावरों ने नाम पूछकर गोली चला दी।

संयोग से पहली गोली मिस हुई। इसी बीच बाइक से उतरकर राकेश भागने का प्रयास किया, तभी हमलावरों ने दूसरी गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी। गोली लगते ही राकेश सड़क पर गिर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button