Uncategorized

ख़बर बलिया चोरों ने दिन में ही चटकाया बंद मकान का ताला, पार किया कीमती सामान।

  अरविंद यादव 

( जी न्यूज़ संवाददाता, बलिया)। बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बताया जा रहा है कि छितौनी गांव निवासी लल्लन सिंह की खादी के कपड़ों की दुकान कस्बा के प्राइवेट बस स्टॉप के पास हैं। उनके परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए हैं। वह घर पर अकेले थे। बुधवार को सुबह मकान में ताला बंद कर अपनी दुकान पर चले गए।

शाम को घर पहुंचे तो उनके घर के मुख्य गेट का ताला खुला हुआ था। अंदर कमरे का ताला टूटा तथा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस छानबीन कर चली गई। उन्होंने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरों ने चांदी की एक करधनी, एक जोड़ी पाजेब, एक मेंहदी का छल्ला, चांदी का प्लेट, कटोरी, गिलास, चम्मच को चोर समेट ले गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button