Uncategorized

बलिया के इस इलाके में आज से पांच दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी बिजली

बलिया खबर : 132 केवी सिकन्दपुर से निर्गत करमौता लाईन, जो 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र रतसड.को पोषित करता है। विद्युत उपकेन्द्र रतसड़ बलिया से अच्छादित क्षेत्रों में 29.07.2024 से 01.08.2024 तक प्रातः 10.00 से शाम 16.00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। क्योंकि 33 केवी का रिकन्डक्टरिंग कार्य होना प्रस्तावित है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि रिकन्डक्टरिंग कार्य हेतु दिनांक 29.07.2024 से दिनांक 01.08.2024 तक प्रातः 10.00 से शाम 16.00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र रतसड़ बलिया से अच्छादित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि उपरोक्त बाधित विद्युत आपूर्ति की अवधि में उर्जा के वैकल्पिक साधनों का प्रयोग कर, अनुरक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें जी।
न्यूज संवाददाता अरविन्द कुमार यादव की रिपोर्ट बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button