बलिया : बिजली विभाग के लापरवाहियों से लोग परेशान,
धनेन्द्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बलिया जनपद के रतसर विद्युत उपकेंद्र पर देर रात कुछ जनसमूह पूर्ण मजबूती के साथ धरना पर बैठ गए हैं , धरना पर बैठे लोगों का कहना है रतसर विद्युत उपकेंद्र के सभी सप्लाई फिटरो को बंद किया गया है जिससे की लगभग कई दर्जन गांवों कि बिजली गुल हैं जिससे की इतनी भीषण गर्मी में लोगों का त्राहि – त्राहि हो गया हैं जिसमें कई लोगों का तबियत बिगड़ने की संभावना रहती हैं लेकिन बलिया जनपद के अंतर्गत बिजली की समस्याएं बहुत हैं और बलिया जनपद के द्वितीय खण्ड के रतसर विद्युत उपकेंद्र बहुत भ्रष्ट और सरकार के सभी नियमों का धज्जियां उड़ाने वाला पॉवर हाउस हैं, कुछ लोगों का कहना हैं की रतसर विद्युत उपकेंद्र के लाईनमैन,जेई (अपर अभियंता) , एसडीओ या किसी भी कर्मचारियों द्वारा तत्परता से अपने कार्य को नही करते हैं , कुछ दिनों पहले ही रतसर जेई द्वारा यह कुछ लोगों को ही सुचित किया गया है कि रतसर से संबंधित 33 हजार विद्युत तार का कार्य होगा जो दिनांक – 29/07/2024 से 01/08/2024 तक चलेगा जिसके कार्य अवधी समय प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक अच्छादित क्षेत्र में बिजली सप्लाई नही रहेगी लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना है कि शाम 04 बजे के बाद भी रतसर विद्युत उपकेंद्र के द्वारा क्षेत्र में बिजली सप्लाई नही दिया जा रहा है जिससे गर्मी से लोगों का तबियत बिगड़ने की संभावना रहती है साथ घर के बच्चों को बिना प्रकाश के पढ़ाई प्रभावित होती हैं लेकिन ये सभी बात बिजली विभाग के उच्च से लेकर निम्न अधिकारी नही समझते हैं उन्हें सिर्फ ड्यूटी से मतलब हैं जो खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है, रतसर विद्युत उपकेंद्र बलिया के द्वितीय खण्ड के अंतर्गत आता है जिसका बिजली सप्लाई कभी – भी सही नही रहता है अधिकतर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या रहती हैं जिसके संबंध में रतसर विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ो की संख्या में शिकायत दर्ज है जो कभी कर्मचारियों के माध्यम से , मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से और ज्ञापन पत्र के माध्यम से लेकिन रतसर विद्युत उपकेंद्र के लाईनमैन, अपर अभियंता, एसडीओ या द्वितीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता विद्युत तक ऐसे समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं और अपने बड़ बोलेपन में बड़े बने रहते हैं लेकिन क्षेत्र में किसकी आवश्यकता है इस पर ध्यान नहीं देते हैं, रतसर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत अधिकतर क्षेत्र, गांव में बिजली सप्लाई सही नहीं है क्योंकि दर्जनों गांवों में तीन फेस तार की बिजली तक नहीं जाती है जिसके कारण लो वोल्टेज रहता हैं और कई गावों में अभी तक बिजली से संबंधित पुर्ण कार्य भी नही हुआ है जो यह सुनिश्चित और प्रदर्शित करता है कि रतसर विद्युत उपकेंद्र द्वारा लापरवाही बहुत हैं जो खुलेआम सरकार के वादे और नियमो का धज्जियां उड़ा रहे हैं।