बलिया : महर्षी दयानन्द कॉलेज पर ध्वजारोहण,
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज “
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

बलिया जनपद के महर्षी दयानन्द रामनेवाज सिंह सेनानी इंटर कॉलेज छोटी विषहर, खेजूरी, बलिया पर देश के आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस भव्यता पूर्वक मनाया गया , स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी सभी छात्रों में उमंग, उत्साह और देश के लिए प्रेम देखने को मिला, विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद सिंह “आर्य” जी द्वारा कहा गया की विद्यालय एक परिवार के तरह है जिसमें अनेकों वर्ग, विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षक और छात्र एक शिक्षित और मजबूत संकल्प समाज बनाने का काम करते हैं साथ ही देश की आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और देश के बीर सपूत जो आजादी के लिए अपना प्राण नौछावार कर दिए उन्हे याद करते हुए देश को वर्तमान में मजबूत और अटल संकल्प के साथ समाज को शिक्षित बनाने को कहा गया, इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिका और छात्रों द्वारा देश के 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से मनाया गया, देश के आजादी अनेक बीर, बहादुर एवं दृढ़ संकल्प योद्धाओं ने अपनी भूमिका निभाई, कुछ क्रांतिकारी शहीद भी हुए थे तब भारत देश अंग्रेजी शासन से 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, देश के आजादी के दिन हमारे सम्पूर्ण भारत देश में एकजुटता के साथ भव्य तरीके से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाता हैं इसी शुभ अवसर विद्यालय प्रांगण अन्तर्गत छात्रों को देश के आजादी के स्वर्णिम पल को अपने शब्दों से बताते हुए देश के तिरंगे और देश के प्रति जागरूक रहने के लिए कहें इस शुभ अवसर पर विद्यालय 78 वां स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर यह अपील किया गया की देश को मजबूत और शिक्षित बनाने के लिए सभी को एकता के भाव से रहना होगा।