बलिया : प्राथमिक विद्यालय धड़सरा पर ध्वजारोहण,
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)

देश आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से मना रहा हैं देश के आजादी अनेक बीर, बहादुर एवं दृढ़ संकल्प योद्धाओं ने अपनी भूमिका निभाई, कुछ क्रांतिकारी शहीद भी हुए थे तब भारत देश अंग्रेजी शासन से 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, देश के आजादी के दिन हमारे सम्पूर्ण भारत देश में एकजुटता के साथ भव्य तरीके से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाता हैं इसी शुभ अवसर पर प्रार्थमिक विद्यालय धड़सरा (पुर) , शिक्षा क्षेत्र पंदह , जनपद बलिया के प्रांगण अन्तर्गत विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया और छात्रों को देश के आजादी के स्वर्णिम पल को अपने शब्दों से बताते हुए देश के तिरंगे और देश के प्रति जागरूक रहने के लिए कहें इस शुभ अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री शुभम जी , विजय जी , रेनू यादव (शिक्षा मित्र) , नीलम तिवारी (आंगनवाड़ी), एवं विद्यालय की रसोईया के साथ ग्राम के अन्य वरिष्टजन की उपस्थिति रही, प्रार्थमिक विद्यालय धड़सरा पर 78 वां स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर यह अपील किया गया की देश को मजबूत और शिक्षित बनाने के लिए सभी को एकता के भाव से रहना होगा।