बलिया : श्रीमती फुलेहरा स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी पर छात्रों को टैबलेट वितरण ,
अंकुश गुप्ता

(जी न्यूज़ संवाददाता, सिकंदरपुर, बलिया)
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रों को डिजिटल के तरफ योगदान और अपने राज्य के शिक्षा व्यवस्था को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण करा रहीं है , इस योजना से लाभान्वित छात्र – छात्राओं में उत्साह भी हैं ऐसे ही बलिया जनपद के कमतैला (रसड़ा) स्थित श्रीमती फुलेहरा स्मारक कॉलेज ऑफ ग्रुप के फार्मेसी कॉलेज में छात्र और छात्राओं में टैबलेट वितरण किया गया, यह समारोह का आयोजन एक भव्य तरीके से किया गया जिससे की विद्यालय परिवार में अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिला , विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कॉलेज के अधिक से अधिक छात्र – छात्राओं का लाभान्वित किया गया , जिससे की विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग देखने को मिला हैं श्रीमती फुलेहरा कॉलेज ऑफ ग्रुप के प्रबंधक श्री गोविन्द नारायण सिंह जी ने समोराह के माध्यम से छात्रों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं खासकर महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी नीति, नारी शक्ति सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा एवं ,और किस प्रकार विकसित, मजबूत हो इसकी भी जानकारी दी गई, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ वीरेंद्र कुमार मौर्य जी ने छात्रों को अपने हुनर और काबिलियत से एक नई पहचान बनाने और समाज को दृढ़ एवं स्वस्थ बनाने के लिए आग्रह किए, फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने ये आगाज किए की उनके द्वारा एक स्पष्ट , मज़बूत और स्वस्थ समाज बनाने का प्रयास किया जाएगा।