Uncategorized

बृजमनगंज में बच्चों ने निकाली कैंडल मार्च।

बृजमनगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज में मंगलवार की शाम एक शिक्षिका नुसरत जहां के नेतृत्व में
कस्बे के बच्चों ने कोलकाता में हैवानियत की शिकार प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के लिए कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजली दी साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।
कैंडल मार्च कुल्हुई रोड़, स्टेशन रोड,गल्लामंडी होते वापस कोहुई तिराहे पहुंची जहां सभी बच्चो व मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर डॉक्टर की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर शिक्षिका नुसरत जहां , डा इमरान खान, शशिभूषण अग्रहरी, फातमा बनो, साक्षी , शौर्य, आराध्या, मानसी ,तृषा, दृष्टि, प्रज्ञा श्रीवास्तव दीक्षा, आर्या समेत दर्जनों लोग शामिल रहे। रिपोर्ट बिनोद कुमार यादव बिजमनगंज लेहड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button