बलिया : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था,
धनेंद्र प्रताप तिवारी “पंकज”
(जी न्यूज संवाददाता , सिकंदरपुर, बलिया)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेल प्रशासन की ओर से दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा ,इनमें से एक परीक्षा स्पेशल बलिया से प्रयागराज रामबाग तथा दूसरी बलिया से गोरखपुर के बीच चलेगी , रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 05182/05181 परीक्षा विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 23 से 25 अगस्त एवं 30 से 31 अगस्त तक 05 ट्रिप में चलाई जाएगी ,इसी प्रकार आरक्षी नागरिक पुलिस की प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बलिया-गोरखपुर-बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी बलिया से 22 से 25 अगस्त एवं 29 से 31 अगस्त तक 07 ट्रिप में एवं गोरखपुर से 23 से 25 अगस्त एवं 30 अगस्त से 01 सितम्बर तक 07 ट्रिप में चलाई जाएगी , साथ ही पहले से ही उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए राज्य के सभी जगहों से बस की सुविधा को शुल्क मुफ्त कर दिया गया है।